छत्तीसगढ़

Viral Video:‘पशु प्रेमी’ संस्था की सदस्यों ने गर्भवती महिला को बीच सड़क पीटा; कुत्ता और मोबाइल छीनकर हुई फरार

भिलाई के नेहरू नगर निवासी गुरप्रीत कौर, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं, 27 फरवरी को निजी काम से रायपुर के भाटागांव स्थित कृष्ण होटल आई थीं। वे अपने साथ अपने दो पालतू कुत्तों को भी लाई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे होटल पहुँचीं, तो किरण आहूजा नामक महिला और उसकी टीम के सदस्यों ने उन्हें रोक लिया।

RAIPUR NEWS. राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। खुद को ‘पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था’ की सदस्य बताने वाली महिलाओं ने एक गर्भवती इंटीरियर डिजाइनर के साथ बीच सड़क पर मारपीट की, उसे धक्का दिया और उसके पालतू कुत्ते (पेट डॉग) व मोबाइल छीनकर ले गईं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।\

ये भी पढ़ें:Religious Conversion:धर्मांतरण के दबाव को लेकर बवाल, डायल-112 के पायलट पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

होटल के बाहर हुआ विवाद

​जानकारी के अनुसार, भिलाई के नेहरू नगर निवासी गुरप्रीत कौर, जो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं, 27 फरवरी को निजी काम से रायपुर के भाटागांव स्थित कृष्ण होटल आई थीं। वे अपने साथ अपने दो पालतू कुत्तों को भी लाई थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे होटल पहुँचीं, तो किरण आहूजा नामक महिला और उसकी टीम के सदस्यों ने उन्हें रोक लिया।

लापरवाही का आरोप लगाकर जड़ा थप्पड़

​किरण आहूजा ने गुरप्रीत पर अपने कुत्तों की सही देखभाल न करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि किरण और उसकी टीम की एक अन्य महिला सदस्य ने गर्भवती गुरप्रीत को बीच सड़क पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि महिलाओं ने गुरप्रीत की टी-शर्ट खींचकर उन्हें धक्का दिया और उनके पालतू कुत्ते व मोबाइल फोन छीनकर वहां से चले गए।

पुलिस कार्रवाई और सीसीटीवी जांच

​पीड़िता गुरप्रीत कौर ने पुरानी बस्ती थाने में किरण घनश्याम आहूजा और उनके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गुरप्रीत का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही हैं।

 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज की पुष्टि के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:Viral Video: ऑर्डर में देरी पर भड़का ग्राहक, Domino’s आउटलेट में जमकर तोड़फोड़

पीड़िता का पक्ष

मुझ पर दबाव बनाया गया कि मैं अपने डॉग्स उन्हें सौंप दूँ। मना करने पर उन्होंने मारपीट की और जबरन मेरा कुत्ता और फोन छीन ले गए। वे अब मेरा कुत्ता वापस नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india