छत्तीसगढ़

illegal mining: अवैध उत्खनन पर माइनिंग विभाग का बड़ा प्रहार, 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

​विभाग की टीम ने जिले के निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा जैसे संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

BILASPUR NEWS. जिले में खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में अचानक दबिश देकर कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़ें:LPG पर किसका दबदबा? दुनिया के टॉप 10 LPG उत्पादक देश; जानिए भारत की स्थिति।

इन क्षेत्रों में हुई छापेमारी

​विभाग की टीम ने जिले के निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना और सरकंडा जैसे संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खनिज का अवैध परिवहन करते हुए वाहनों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

कहां, क्या हुई कार्रवाई?

​जांच के दौरान टीम ने अलग-अलग स्थानों से निम्नलिखित जब्ती की:

सरकंडा क्षेत्र: गिट्टी का अवैध परिवहन करते 2 हाइवा और रेत ले जाते 1 हाइवा को पकड़ा गया।

निरतु और तुरकाडीह: इन क्षेत्रों से एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

लोखंडी क्षेत्र: यहाँ से 1 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया।​

अशोक नगर: मुरम का अवैध परिवहन करते हुए 1 हाइवा वाहन जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें:Crime News: टेलीग्राम-व्हाट्सएप से फैलाया सट्टे का जाल: बिलासपुर से ऑपरेट हो रहा था पैन इंडिया ऑनलाइन रैकेट

थाने के सुपुर्द किए गए वाहन

​पकड़े गए सभी 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित कुल 8 वाहनों को पुलिस थाना सरकंडा और कोनी की हिरासत में रखा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि खनिज संपदा की चोरी रोकी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india