छत्तीसगढ़

Suicide News: प्रेमी की खुदकुशी के गम में नाबालिग प्रेमिका ने दी जान, बिलासपुर में बुआ के घर लगाई फांसी

दिल्ली में प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलने के महज एक दिन बाद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रहने वाली उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

BILASPUR NEWS.  दिल्ली में प्रेमी द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर मिलने के महज एक दिन बाद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रहने वाली उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी खुदकुशी कर ली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें:Accident News: दर्दनाक हादसा: रात भर नाले में पड़े रहे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

​मिली जानकारी के अनुसार, छह महीने पहले प्रेमी अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगाकर दिल्ली अपने नाना-नानी के घर ले गया था। बाद में परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने लड़की को बरामद कर बाल संरक्षण गृह भेज दिया था, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

​गम में पहले प्रेमी ने दी जान

​प्रेमिका से बिछड़ने और परिजनों के दबाव से परेशान होकर प्रेमी ने रविवार को दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़के की मौत की खबर जब नाबालिग प्रेमिका को उसके दोस्तों से मिली, तो वह गहरे सदमे में चली गई।

ये भी पढ़ें:Political News: मंत्री की ‘बिना हेलमेट’ बाइक पड़ी भारी: विरोध में TI को साड़ी-चूड़ी भेंट करने पहुंचे NSUI नेताओं पर FIR

​बुआ के घर उठाया आत्मघाती कदम

​नाबालिग लड़की इन दिनों बिलासपुर में अपनी बुआ के घर रह रही थी। परिजनों ने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह लगातार गुमसुम थी और जान देने की बात कह रही थी। सोमवार सुबह जब घर के सदस्य अपने कामों में लगे थे, तब लड़की ने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india