Accident News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

BILASPUR NEWS. बिलासपुर के जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रेलवे फाटक के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय व्यक्ति किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
शिनाख्त की कोशिशें जारी
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह महज एक दुर्घटना है या मामला आत्महत्या का है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।






