छत्तीसगढ़
Bilaspur News: सकरी में रहस्यमयी सोना चोरी का मामला: कार्रवाई न होने पर व्यवसायी ने खोला मोर्चा, प्रेस वार्ता में लगाए गंभीर आरोप
सतीश मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के दौरान उनके घर में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहीं। हैरानी की बात यह रही कि असली सोने के आभूषणों की जगह नकली सोना रख दिया गया, जिससे मामले ने और अधिक रहस्य का रूप ले लिया है।

BILASPUR NEWS. सकरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है, जहां आसमा सिटी निवासी व्यवसायी सतीश मिश्रा ने अपने घर में हुई सोने की चोरी और पुलिस की निष्क्रियता के विरोध में प्रेस वार्ता आयोजित कर गंभीर आरोप लगाए।
सतीश मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के दौरान उनके घर में लगातार चोरी की घटनाएं होती रहीं। हैरानी की बात यह रही कि असली सोने के आभूषणों की जगह नकली सोना रख दिया गया, जिससे मामले ने और अधिक रहस्य का रूप ले लिया है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस संबंध में 19 फरवरी 2026 और 26 मार्च 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। मिश्रा ने आशंका जताई कि इस पूरे मामले में कुछ परिचित लोगों की संलिप्तता हो सकती है, लेकिन इसके बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मामले को और गंभीर बनाते हुए उन्होंने बताया कि 5 फरवरी से 15 मार्च 2026 के बीच उनके बैंक खाते से सकरी स्थित एटीएम के माध्यम से कई बार रकम निकाली गई। इस संबंध में भी उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है।
प्रेस वार्ता में सतीश मिश्रा ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य ।




