भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्र चेतना अभियान: स्थापना दिवस पर युवाओं-छात्रों से संवाद, मिठाई व अभिनंदन के साथ जनसंपर्क तेज
बिलासपुर: “राष्ट्र चेतना लिए हृदय में अभियान हमारी जारी है” — इसी संकल्प के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक प्रेरणादायी जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और माननीय अमर अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में, जिला बिलासपुर शहर के पश्चिम मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत हॉस्टल संपर्क, युवा संपर्क और हितग्राही संपर्क अभियान संचालित किए गए। इसका उद्देश्य छात्रों, युवाओं, नव मतदाताओं और हितग्राहियों से सीधे जुड़कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यकर्ताओं ने लोगों से भेंट कर मिठाई वितरित की, अभिनंदन पत्र दिए और पार्टी की विचारधारा से अवगत कराया।
कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल जी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कश्यप जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव गुप्ता जी, मंडल महामंत्री संजय अग्रवाल जी, जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी जी और निलेश सिंह जी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही पार्षद अंजनी कश्यप जी, नितिन पटेल जी, मीनाक्षी यादव जी, भजयुमो मंडल अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत जी और महामंत्री मोनू मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यह अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जागरूक व सक्रिय बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित हो रहा है।