छत्तीसगढ़

Suicide News: रायपुर में NEET छात्र की खुदकुशी: अवधपुरी कॉलोनी में किराए के कमरे में लोहे के तार से लगाई फांसी

पुष्पेंद्र भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। रविवार को छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपने गले में जीआई तार (लोहे का पतला तार) बांधा और वहां से छलांग लगा दी। तार का फंदा कसने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भांठागांव इलाके से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ नीट (NEET) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:Viral Video: हवा में पैर और हैंडल से हाथ गायब: चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करने वाला युवक पहुंचा जेल

​जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में एक किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था। रविवार को छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल पर अपने गले में जीआई तार (लोहे का पतला तार) बांधा और वहां से छलांग लगा दी। तार का फंदा कसने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सामान जब्त किया है और कमरे की सघन तलाशी ली गई है ताकि सुसाइड का कोई ठोस कारण स्पष्ट हो सके।

ये भी पढ़ें:ACB News: मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मानसिक दबाव की आशंका

​शुरुआती जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पुष्पेंद्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर काफी मानसिक दबाव (Mental Stress) में था। हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india