छत्तीसगढ़
Bilaspur News: वार्ड 43 में विकास की नई शुरुआत: सफेदखदान मुख्य मार्ग पर आरसीसी नाली निर्माण का भूमि पूजन
भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

BILASPUR NEWS. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 43 में आज विकास कार्यों को नई गति देते हुए बंशीलाल घृतलहरे नगर अंतर्गत सफेदखदान मुख्य मार्ग पर आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। महापौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल पैदा कर दिया।
ये भी पढ़ें: Fire Broke: प्रताप चौक पर कपड़े की दुकान में भीषण आग, चपेट में आईं दो अन्य दुकानें, लाखों का नुकसान
भूमि पूजन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। लंबे समय से प्रतीक्षित इस निर्माण कार्य की शुरुआत पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वार्ड 43 के पार्षद सूर्यकिशोर राज, वार्ड 42 के पार्षद लक्ष्मी यादव, अशोक विधानी, विधायक प्रतिनिधि सीताराम रत्नेश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इसके अलावा विनोद यादव, श्रवण निर्मलकर, धन कुमारी, उमा कश्यप, सरस्वती, कामती बाई, चित्ररेखा साहू, प्रीति कश्यप और तिलक नेताम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरसीसी नाली निर्माण से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड में और भी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
ये भी पढ़ें: Crime News: किराना दुकान के बाहर बवाल: गाली-गलौज के बाद चली गोली, युवक घायल
जोन 06 के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है।




