छत्तीसगढ़

Raipur News: रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बनाई पार्टी से दूरी, जिलाध्यक्ष की नियुक्ति से पहले सोशल मीडिया में जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। 

RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Raipur News: किसानों का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने निकाला रैली, सीएम हाउस घेराव से पहले पुलिस ने रोका

शिव सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी में कहा है कि रायपुर शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन दिया है लेकिन निराशा हाथ लगी, सपोर्ट नहीं मिला, अब वापस इंजीनियरिंग के पेशे में लौटूंगा। जो पूरा समय कांग्रेस को देता था नहीं दे पाऊंगा।

ये भी पढ़ें: Bilaspur News:सहमति से बने संबंध को रेप कहना गलत: हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला

बता दें कि शिव ठाकुर रायपुर शहर जिला अध्यक्ष के दावेदार हैं। हालाकि अभी दावेदारों में से किसी के नाम का ऐलान पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन इसके पहले ही शिव सिंह ठाकुर का यह तल्ख अंदाज यह बताने के लिए काफी है कि फैसला उनके पक्ष में नहीं आने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *