Viral Video: सड़क पर गुंडागर्दी: बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए हाईवे जाम करने वाले 7 ‘रईसजादे’ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस
घटना 16 फरवरी की रात की है। अंबिकापुर के कुछ युवक सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर स्थित चठिरमा के पास एक ढाबे में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जश्न के दौरान उत्साह में इन युवकों ने नियमों को ताक पर रख दिया। उन्होंने हाईवे के बीचों-बीच अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं और कार के बोनट पर केक काटा।

AMBIKAPUR NEWS. अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर अपनी रईसी का रौब झाड़ते हुए सार्वजनिक मार्ग बाधित करने वाले सात युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों ने न केवल बीच सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया, बल्कि भारी आतिशबाजी कर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रखा, जिसमें एक एम्बुलेंस भी फंसी रही। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों का कोतवाली थाने से कोर्ट तक पैदल जुलूस निकाला, जहाँ वे सिर झुकाए चलते नजर आए।
ये भी पढ़ें:Crime News: एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बाल-बाल बची जान
जानकारी के मुताबिक, घटना 16 फरवरी की रात की है। अंबिकापुर के कुछ युवक सूरजपुर और सरगुजा जिले की सीमा पर स्थित चठिरमा के पास एक ढाबे में जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। जश्न के दौरान उत्साह में इन युवकों ने नियमों को ताक पर रख दिया। उन्होंने हाईवे के बीचों-बीच अपनी गाड़ियां खड़ी कर दीं और कार के बोनट पर केक काटा।
एम्बुलेंस भी फंसी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन
इस हुड़दंग के कारण हाईवे पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि जाम में एक एम्बुलेंस भी फंसी हुई थी। जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस हरकत में आई। लटोरी चौकी क्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं
सूरजपुर पुलिस की दो टीमों ने दबिश देकर 6 युवकों को अंबिकापुर से और एक युवक को लटोरी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सेलिब्रेशन में इस्तेमाल की गई दो लग्जरी कारों (किआ और महिंद्रा XUV) को भी जब्त कर लिया है।
- दर्ज धाराएं: आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- जुलूस: शुक्रवार को सभी आरोपियों को सूरजपुर कोतवाली से कोर्ट तक पैदल ले जाया गया, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।






