छत्तीसगढ़

Crime News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा छापा, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हुक्का पार्लरों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित वसुंधरा नगर में पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मैनेजर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि बार संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में हुक्का पार्लरों पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद बिलासपुर में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित करने का मामला सामने आया है। रविवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित वसुंधरा नगर में पुलिस ने एक हुक्का बार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने मैनेजर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि बार संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:Murder News: लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​जानकारी के अनुसार, शहर और आसपास के होटलों में अवैध हुक्का बार संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर इसकी सूचना एसपी रजनेश सिंह को दी गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी पंकज पटले और सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मैनेजर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

​पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर वसुंधरा नगर स्थित हुक्का बार पर छापा मारा। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:

  1. ​विक्रम ठाकुर (20 वर्ष): हुक्का बार मैनेजर, निवासी जहरभाठा मंदिर चौक।
  2. ​रितेश विश्वकर्मा (25 वर्ष): निवासी मसानगंज, मध्यनगरी चौक।
  3. ​अरबाज खान (23 वर्ष): निवासी मंगला, आजाद चौक।

​पुलिस ने हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है।

ये भी पढ़ें:CG High Court News: रिटायरमेंट के 6 माह बाद GPF से वसूली अवैध: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

जब्त सामान का विवरण

​छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है, जिसमें शामिल हैं ​06 हुक्का पॉट, ​08 पैकेट कोयला (कोको जेल), 04 स्टेन और 07 चिलम, ​08 पाइप और 01 कोल हीटर, ​01 हिसाब पंजी (लेजर), ₹3,000 नगद और 03 मोबाइल फोन।

पुलिस की सख्त चेतावनी

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विशेषकर हुक्का बार और नशीले पदार्थों के सेवन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india