छत्तीसगढ़

Viral Video: जशपुर में रील के चक्कर में जान जोखिम में डालने वाले स्टंटबाजों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में युवाओं द्वारा स्टंटबाजी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने चलती गाड़ी पर खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है और स्टंट करने वालों के परिजनों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी है।

JASHPUR NEWS. सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में युवाओं द्वारा स्टंटबाजी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों ने चलती गाड़ी पर खतरनाक स्टंट किए, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है और स्टंट करने वालों के परिजनों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:Murder News: नशा बना कातिल: 70 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या, सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी बेटे को दबोचा

​वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार काली रंग की स्कॉर्पियो में सवार छात्र-छात्राएं खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। गाड़ी के एक तरफ एक लड़की विंडो से बाहर लटकर स्टंट कर रही है, वहीं दूसरी तरफ दो लड़के विंडो से बाहर लटके हुए हैं।

​दूसरे वायरल वीडियो में झारखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो की खिड़की से दो लड़के बाहर लटके हुए नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक हाथ में बियर की बोतल लहरा रहा है। इसके बाद स्कॉर्पियो को एक ग्राउंड में तेजी से राउंड और रिवर्स घुमाकर (ड्रिफ्टिंग) स्टंट किया जाता है। बताया जा रहा है कि यह घटना जशपुर के सारूडीह और किनकेल इलाके में हुई है।

पुलिस ने की गाड़ियों की पहचान और जब्ती

​वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू की। जांच में स्टंट में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो (JH-01-FC-1960) और बुलेट बाइक (JH-01-BN-4563) की पहचान कर उन्हें जब्त कर लिया गया है।

​पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो ग्राम सारूडीह निवासी अविनाश एक्का (25 वर्ष) के नाम पर रजिस्टर्ड है और घटना के वक्त वही गाड़ी चला रहा था। बाइक किसी बाधरकोना के व्यक्ति की बताई जा रही है, जिस पर एक लड़की स्टंट करती नजर आई थी। इसके अलावा, स्टंट में इस्तेमाल की गई एक तीसरी बिना नंबर की स्कॉर्पियो की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश जारी है।

परिजनों को दी कड़ी चेतावनी, कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

​पुलिस ने स्टंट करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त समझाइश दी। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे खतरनाक स्टंट न केवल कानूनी अपराध हैं, बल्कि खुद और दूसरों की जान के लिए भी बड़ा खतरा हैं।

​पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 66/192 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Accident News: महाशिवरात्रि पर मातम: पिकनिक मनाने गए CISF जवान की वाटरफॉल में डूबकर मौत

बाल आयोग ने लिया संज्ञान, सख्त प्रोटोकॉल के निर्देश

​इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने लोक शिक्षण संचालनालय, सभी कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फेयरवेल पार्टी या अन्य आयोजनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय किए जाएं। अब किसी भी स्कूल आयोजन की पूर्व सूचना प्रबंधन को देना अनिवार्य होगा और कार्यक्रम शिक्षकों की निगरानी में ही गरिमामयी तरीके से होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india