छत्तीसगढ़

Raipur News:धान खरीदी पर सियासत गर्माई: कांग्रेस बोली— किसानों को प्रति एकड़ ₹3960 का चूना लगाने जा रही सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

दीपावली के बाद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज़ होने वाली है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी कर किसानों को प्रति एकड़ लगभग ₹3960 का घाटा दे रही है।

RAIPUR NEWS. दीपावली के बाद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज़ होने वाली है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार किसानों को नुकसान पहुंचा रही है। पार्टी का कहना है कि सरकार 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी कर किसानों को प्रति एकड़ लगभग ₹3960 का घाटा दे रही है।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News:हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने 26.40 लाख मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए

कांग्रेस ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने इस साल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, इसलिए राज्य सरकार को 3100 रुपए की बजाय ₹3286 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करनी चाहिए। पार्टी ने यह भी कहा कि पिछले साल भी भाजपा सरकार ने किसानों को प्रति एकड़ ₹2457 का नुकसान कराया था। इस मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार से दर सुधारने की मांग की है।

वहीं, भाजपा विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने शासनकाल की याद करनी चाहिए — “क्या भूपेश बघेल सरकार ने कभी केंद्र के बढ़े समर्थन मूल्य को जोड़कर धान खरीदा था? उन्होंने तो खरीदी में भ्रष्टाचार किया, किसानों का रकबा घटाया और भुगतान किस्तों में किया।”

ये भी पढ़ें:Bilaspur News:अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा : सरकंडा में 1.95 लाख का कबाड़ जब्त, आरोपी गिरफ्तार

बहरहाल, प्रदेश में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि दीपावली के बाद कांग्रेस की किसान लामबंदी मुहिम को कितना समर्थन मिलता है और क्या वह साय सरकार पर दबाव बनाने में सफल होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *