छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिवार द्वारा प्री-होली उत्सव का भव्य आयोजन

Pre Holi festival: इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिवार संगठन द्वारा होली के पूर्व भव्य “प्री-होली” उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की होली से हुई, जिससे पूरा परिसर रंगीन माहौल में सराबोर हो गया। छात्रों ने नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से इस उत्सव को और भी उल्लासमय बना दिया। लोक नृत्य, भांगड़ा, और बॉलीवुड गानों पर धमाल मचाते हुए छात्रों ने होली की उमंग को जीवंत कर दिया।

छात्र परिवार संगठन के प्रमुख सदस्य अविनाश सिंह, संस्कार शुक्ला, देवराज अहरवार, हर्ष मानिकपुरी, गौरव सिंह विमल, प्रियांक कश्यप, खिलेश वर्मा ,हरिओम पांडेय, अतुल डांसेना, हर्षित तिवारी, ऋतिक, प्रसन, आदित्य, प्रतीक, निलेश, आर्यन और शिवा सोनी ने इस आयोजन की रूपरेखा तैयार की और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने इस आयोजन को एक यादगार पल बताते हुए कहा कि इस तरह के उत्सव न केवल आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं बल्कि विश्वविद्यालय के वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one plus 15 launch in india