छत्तीसगढ़
Accident News: ट्रेन से गिरकर रेलवे कर्मचारी की मौत, घंटों तक नहीं पहुंचे अधिकारी
मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरीश शुक्ला के रूप में हुई है, जो सफाई अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े रहने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

BILASPUR NEWS. शहर में एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे के एक कर्मचारी की जान चली गई। कोचिंग डिपो के पास हुई इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें: Sports News: डबल गोल्ड से चमकी बिलासपुर की वसुधा, राष्ट्रीय शूटिंग में रचा इतिहास
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 40 वर्षीय हरीश शुक्ला के रूप में हुई है, जो सफाई अटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वह अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े रहने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों और साथी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक कोई भी जिम्मेदार रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर तक भी प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं आया, जिससे उनमें नाराजगी फैल गई।
मौके पर मौजूद ठेकेदार सतीश सिंह ने बताया कि हरीश शुक्ला ड्यूटी से लौट रहे थे और संभवतः असंतुलन के कारण हादसा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों का बीमा कराया गया है और परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Suicide News: भाई की डांट से क्षुब्ध 10 साल की मासूम ने दी जान, जामुल क्षेत्र में मातम
इस घटना के बाद एक बार फिर रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय कर्मचारियों ने मामले में जांच कर जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है।




