छत्तीसगढ़
Cg News: भाजपा किसान मोर्चा का संगठन विस्तार: राकेश तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी, बीपी सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से जारी सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि मस्तूरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने किसान मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से जारी सूची में बिलासपुर के राकेश तिवारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि मस्तूरी क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीपी सिंह लंबे समय से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संयोजक के रूप में सक्रिय रहे हैं और एक मुखर व जमीनी नेता के तौर पर उनकी पहचान रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम का प्रमुख उद्देश्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को प्रभावी रूप से सरकार तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन गांव-गांव और बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता बढ़ाएगा।
प्रदेश टीम में अनुभव और संतुलन का तालमेल
भाजपा ने नई कार्यकारिणी में अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में बबलू खेलावन शर्मा, मुन्ना लाल चौधरी, अनिल अग्रवाल, भुनेश्वर चन्द्राकर, यशवर्धन वर्मा और मनीषा चन्द्राकर को जिम्मेदारी दी गई है। ओमप्रकाश देवांगन को राकेश तिवारी के साथ प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री के तौर पर संपूर्णानंद मिश्रा, सोयम मुक्का, मूलचंद लोधी, रत्तू राम गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, राजेश साहू और देवेन्द्र कुमार को शामिल किया गया है। सुमित प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनय साहू, मोतीलाल और अमित अग्रवाल सह-कोषाध्यक्ष होंगे।
कार्यालय और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी
संगठन के प्रशासनिक कामकाज के लिए रविश गुप्ता को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। नवीन कालिया और पवन अग्रवाल सह-कार्यालय मंत्री के रूप में कार्य करेंगे। वहीं किसानों तक पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम पहुंचाने के लिए गौतम सोनकर, नरोत्तम चौहान और उषा वैष्णव को प्रचार-प्रसार टीम में शामिल किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष फोकस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीपी सिंह जैसे जमीनी नेताओं को महत्वपूर्ण पद देकर भाजपा ने मस्तूरी सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्पष्ट संदेश दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी किसानों के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी और संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगी।




