छत्तीसगढ़

Crime News: सीपत–खमरिया में रमेश ज्वेलर्स पर बड़ी लूट, 8–10 किलो चांदी व 60 ग्राम सोना ले उड़े बदमाश

पीड़ित के अनुसार लुटेरे करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। वारदात के बाद बदमाश अकलतरा–बलौदा की दिशा में फरार हो गए।

BILASPUR NEWS. सीपत थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में स्थित रमेश ज्वेलर्स पर शनिवार देर शाम लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक विनय सोनी जब दुकान का शटर बंद कर रहे थे, उसी समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे और जमीन पर रखे दो बैग उठाकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर गुंडागर्दी: बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए हाईवे जाम करने वाले 7 ‘रईसजादे’ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस

पीड़ित के अनुसार लुटेरे करीब 8 से 10 किलो चांदी और लगभग 60 ग्राम सोना लेकर भागे हैं। वारदात के बाद बदमाश अकलतरा–बलौदा की दिशा में फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही रास्तों पर लगे कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Crime News: स्कूल में बच्चों का खतरनाक ‘टास्क’, 35 छात्रों ने ब्लेड और कांटों से काटे अपने हाथ

गौरतलब है कि महज तीन दिन के भीतर क्षेत्र में लूट की यह दूसरी घटना है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भारी दहशत का माहौल है। लगातार हो रही वारदातों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारियों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनाती की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india