छत्तीसगढ़

Fraud News: शेयर मार्केट में पैसा डबल करने का झांसा देकर रैपिडो चालक ने मकान मालकिन से ठगे 2 लाख

तारबाहर निवासी अंजना फ्रांसिस ने शिवानंद नगर, रायपुर के रहने वाले गोविंद कुमार (32 वर्ष) को अपना मकान किराए पर दिया था। गोविंद पेशे से रैपिडो चालक है। उसने अपनी मकान मालकिन को झांसा दिया कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर उसे कम समय में दोगुना मुनाफा दिला देगा।

न्यायधानी के तारबाहर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किराएदार ने अपनी ही मकान मालकिन को निवेश के नाम पर लाखों का चूना लगा दिया। आरोपी रैपिडो चालक ने शेयर बाजार में पैसा दोगुना करने का लालच देकर महिला से 2 लाख रुपये ऐंठ लिए और फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर निवासी अंजना फ्रांसिस ने शिवानंद नगर, रायपुर के रहने वाले गोविंद कुमार (32 वर्ष) को अपना मकान किराए पर दिया था। गोविंद पेशे से रैपिडो चालक है। उसने अपनी मकान मालकिन को झांसा दिया कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर उसे कम समय में दोगुना मुनाफा दिला देगा। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने चार अलग-अलग किस्तों में कुल 2 लाख रुपये गोविंद को सौंप दिए। रकम हाथ लगते ही आरोपी रात के अंधेरे में घर छोड़कर फरार हो गया।

लोकेशन बदलकर पुलिस को छकाया

​ठगी का अहसास होने पर अंजना फ्रांसिस ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी रैपिडो चालक होने के कारण लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे पुलिस को उसे ट्रैक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रायपुर में घेराबंदी कर दबोचा

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी गोविंद कुमार को धर दबोचा और उसे बिलासपुर लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india