छत्तीसगढ़

Crime News: किराना दुकान के बाहर बवाल: गाली-गलौज के बाद चली गोली, युवक घायल

मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराने की दुकान चलाता है। सुबह करीब 10 बजे शैलेंद्र साहू अपने कुछ साथियों के साथ दुकान के पास पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। जब हिमांशु ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

JANJGIR NEWS. जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। किराने की दुकान के बाहर गाली-गलौज करने से नाराज एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांघ में लगी है, जिसे गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

दुकान के सामने विवाद से शुरू हुई घटना

​जानकारी के अनुसार, मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। आरोपी रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराने की दुकान चलाता है। सुबह करीब 10 बजे शैलेंद्र साहू अपने कुछ साथियों के साथ दुकान के पास पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। जब हिमांशु ने इसका विरोध किया, तो दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

लाइसेंसी पिस्टल से की फायरिंग

​विवाद बढ़ता देख रिटायर्ड जवान गुलशन श्रीवास वहां पहुंचा और आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली वहां मौजूद पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पंकज को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

​घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास (रिटायर्ड हवलदार, सिग्नल कोर) और उसके सहयोगी भाई हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और मैग्जीन भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india