भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिलासपुर के शुभम मिश्रा बने जिला विशेष आमंत्रित सदस्य, संगठन ने सौंपी नई जिम्मेदारी
शुभम मिश्रा की नियुक्ति से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। किरण सिंहदेव जी एवं पवन साय जी के निर्देशन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी और जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर जी की अनुसंशा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने नई टीम की घोषणा की।
इसी क्रम में बिलासपुर पश्चिम मंडल से जुड़े सक्रिय एवं समर्पित युवा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा को जिला विशेष आमंत्रित सदस्य, बिलासपुर के दायित्व से नवाज़ा गया है। यह नियुक्ति उनके संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और निरंतर कार्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
शुभम मिश्रा की नियुक्ति से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

युवा मोर्चा की यह नई टीम आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन को विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।








