छत्तीसगढ़

Sports News: सोनकर खटीक समाज प्रीमियर लीग सीजन-2: नवीन शिवा सुपर किंग्स ने क्वालीफायर जीतकर फाइनल में बनाई जगह

सोनकर खटीक समाज प्रीमियर लीग सीजन-2 (2026) के तहत आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को सातवें दिन क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला नवीन शिवा सुपर किंग्स और एनएस वॉरियर्स के बीच हुआ।

BILASPUR NEWS. सोनकर खटीक समाज प्रीमियर लीग सीजन-2 (2026) के तहत आयोजित टूर्नामेंट में बुधवार को सातवें दिन क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला नवीन शिवा सुपर किंग्स और एनएस वॉरियर्स के बीच हुआ।

ये भी पढ़ें: Murder News: अंधविश्वास का खूनी खेल: जादू-टोना के शक में भतीजे ने कुल्हाड़ी से काटकर की चाचा की हत्या

मैच में एनएस वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवीन शिवा सुपर किंग्स ने 10 ओवर में 102 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से अमन बोले ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाए, जबकि यमन बोले ने 23 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएस वॉरियर्स की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 85 रन पर ऑलआउट हो गई। नवीन शिवा सुपर किंग्स की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। संदीप केसरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके, वहीं नवीन गोयल ने 2 विकेट और अमन बोले ने 1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें: Crime News: रायपुर में दरिंदगी, 8 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी स्विफ्ट कार ड्राइवर गिरफ्तार

इस जीत के साथ नवीन शिवा सुपर किंग्स ने क्वालीफायर मुकाबला अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा।
मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमन बोले को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india