News

CM साय के जन्मदिवस पर लूथरा शरीफ दरगाह में विशेष दुआ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा, बिलासपुर के तत्वावधान में लूथरा शरीफ दरगाह में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा, बिलासपुर के तत्वावधान में लूथरा शरीफ दरगाह में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान ने किया।

इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैयद इंसान अली बाबा दरगाह में चादर चढ़ाकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व के साथ प्रदेश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और विकास की कामना की।

साथ ही छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हाजी सलीम राज के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुशर्रफ़ खान ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान करेगी। संगठनात्मक विस्तार के तहत “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026” के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और प्रभावी जनसंपर्क के तरीकों का प्रशिक्षण मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि की सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india