SUV Mahindra XUV 3XO launch: महिंद्रा XUV 3XO ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया धमाल, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स से है लैस
SUV Mahindra XUV 3XO: देश की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी सब-4 मीटर SUV Mahindra XUV 3XO को अब ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भी पेश कर दिया है।

SUV Mahindra XUV 3XO: देश की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी सब-4 मीटर SUV Mahindra XUV 3XO को अब ऑस्ट्रेलियाई बाजार में भी पेश कर दिया है। यह महिंद्रा की चौथी कार है जिसे ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी Mahindra Scorpio, XUV700 और S11 4X4 Pikup को वहां उतार चुकी है, जिन्हें ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब XUV 3XO से कंपनी को इस सेगमेंट में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
XUV 3XO की कीमत और ऑफर
महिंद्रा ने XUV 3XO की कीमत ड्राइव-अवे प्राइस के साथ तय की है, जिसमें टैक्स, रजिस्ट्रेशन समेत सभी ऑन-रोड खर्च शामिल हैं। खास बात यह है कि यह शुरुआती ऑफर 31 अगस्त 2025 तक मान्य रहेगा। इसके बाद सितंबर से कीमत में AUD 500 तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
डिजाइन में क्या है खास
डिजाइन की बात करें तो Mahindra XUV 3XO का लुक भारतीय मॉडल जैसा ही रखा गया है। इसमें आपको सिग्नेचर C-शेप LED DRLs मिलते हैं, साथ ही फ्रंट ग्रिल को बोल्ड स्टाइल दिया गया है। पीछे की तरफ इनोवेटिव Infinity टेललाइट्स इसे मॉडर्न लुक देती हैं। इसके AX5L वेरिएंट में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स और AX7L में 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसे ऑस्ट्रेलिया में Everest White, Galaxy Grey, Stealth Black और Tango Red जैसे शेड्स में उतारा गया है। वहीं AX7L वेरिएंट Citrine Yellow जैसे एक्सक्लूसिव शेड में मिलेगा।
इंटीरियर्स और केबिन फीचर्स
इस SUV को कंपनी ने पूरी तरह से फीचर लोडेड बनाया है। इसमें 10.25 इंच का HD टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay से कनेक्टिविटी आसान हो जाती है। इसके अलावा ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर कवर स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs जैसी कई प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। खास AX7L वेरिएंट को स्काईरूफ, Harman Kardon साउंड सिस्टम, ब्लैक लेदरेट सीट्स, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर से लैस किया गया है। सुरक्षा के लिए ADAS सिस्टम में ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 1.2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 110 hp की पावर और 200 Nm का दमदार टॉर्क देता है। पावर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। ऑस्ट्रेलिया में इस SUV का मुकाबला Chery Tiggo 4, Mazda CX-3, MG ZS, Kia Stonic और Hyundai Venue जैसी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs से रहेगा।