छत्तीसगढ़

Tax News Bilaspur: निगम प्रशासन का टैक्स को लेकर कड़ा एक्शन, बड़े बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क

बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया हुआ है। पहले बड़े बकायादार फिर ठेका कंपनी ने निगम को टैक्स वसूली के टारगेट में पीछे कर दिया है। कई बड़े बकायादार हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

TAX NEWS BILASPUR. नगर निगम में टैक्स बकायादारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। इसे बकायादार ध्यान भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रूख कर दिया है। अब टैक्स न पटाने वाले बड़े बकायादारों की संपत्ति को कुर्क करने की बात कहीं जा रही है। वित्तीय वर्ष के समाप्ति के साथ नई निगम सरकार के सामने टैक्स वसूली का बड़ा टारगेट है। कई बड़े बकायादार निगम के टैक्स वसूली के टारगेट को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में बड़े बकायादारों पर अब कुर्की कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक केवल 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली नगर निगम कर सका है। ठेका कंपनी को हटाने के बाद निगम अब खुद टैक्स की वसूली कर रहा है।

ये भी पढ़ेंःSI cadet died: SI कैडिंटेड की ट्रेनिंग के दौरान मौत, रनिंग के दौरान बिगड़ी थी तबियत, पढ़ें पूरी खबर

बता दें, बिलासपुर नगर निगम में टैक्स वसूली का सिस्टम लंबे समय से गड़बड़ाया हुआ है। पहले बड़े बकायादार फिर ठेका कंपनी ने निगम को टैक्स वसूली के टारगेट में पीछे कर दिया है। कई बड़े बकायादार हैं, जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। ठेका कंपनी भी ऐसे बकायादारों से लंबे समय से टैक्स की वसूली नहीं कर पाई है। ऐसे में निगम ने अब ठेका कंपनी को हटाते हुए खुद टैक्स वसूली का जिम्मा सम्हाला है।

ये भी पढ़ेंःCrime News: अंधविश्वास के चलते चाचा ने मासूम भतीजी का काटा गला, लाश को चूल्हे में जलाया

चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है, टैक्स वसूली में पीछे चल रहे निगम की चुनौती बढ़ी हुई है। अब तक केवल 50 से 60 प्रतिशत ही टैक्स की वसूली हो सकी है। करीब 50 करोड़ रुपए आने वाले दिनों में निगम को वसूलने हैं। लेकिन निगम का पुराना जो रिकॉर्ड रहा है, उसमें 65 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स की वसूली निगम नहीं कर सका है। ऐसे में टैक्स वसूली का प्रतिशत बढ़ाने निगम ने अब एक्शन मोड में है।

ये भी पढ़ेंःगुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र परिवार द्वारा प्री-होली उत्सव का भव्य आयोजन

बड़े बकायादारों पर जहां नोटिस के साथ कुर्की की तैयारी की जा रही है, वहीं अन्य बकायादारों को भी डोर टू डोर नॉक किया जा रहा है। निगम की अलग- अलग टीमें इसके लिए बनाई गई हैं, जो जोनवार बकाया टैक्स की वसूली में लगे हैं। निगम अधिकारियों की माने तो वे 90 परसेंट टैक्स वसूली के टारगेट को लेकर चल रहे हैं। ठेका कंपनी को हटाने के बाद टैक्स की वसूली बढ़ी है। बड़े बकायादारों पर कार्रवाई के साथ इसमें और तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india