छत्तीसगढ़

सराफा उद्योग को नई उड़ान मिलेगी! प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी स्वर्णकला बोर्ड गठन की मांग — मुख्यमंत्री बोले, “लोकहित से जुड़ा विषय… जल्द बनेगी नई नीति”

RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और नवाचार के लिए अत्यंत आवश्यक है।

RAIPUR NEWS: राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गुणवत्ता ही आत्मनिर्भर भारत की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा और नवाचार के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीआईएस का हॉलमार्क उपभोक्ता विश्वास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को “गुणवत्ता शपथ” दिलाई और कहा कि मानक केवल नियम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की रीढ़ हैं।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि “जागो ग्राहक जागो” का संदेश समाज में गुणवत्ता और सजगता की भावना को मजबूत करता है।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहे छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी, जिन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष स्वर्णकला बोर्ड के गठन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि जैसे मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्वर्णकला बोर्ड कार्यरत हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी सुनारी कला और कारीगरों के संरक्षण के लिए बोर्ड की आवश्यकता है।

कमल सोनी ने बताया कि बीआईएस हॉलमार्किंग लागू होने से सराफा व्यापार में पारदर्शिता और उपभोक्ता विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था व्यापारियों और ग्राहकों के बीच भरोसे की नई नींव रख रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मांग को लोकहित से जुड़ा विषय बताते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि सरकार शीघ्र ही इस पर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सराफा व्यवसाय से जुड़ी नीतियों को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि व्यापार को नई गति मिले।

कार्यक्रम में एनआईटी रायपुर के निदेशक एन. व्ही. रमन्ना राव, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी, इस्पात प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ए. के. चक्रवर्ती, कैट अध्यक्ष परमानंद जैन और स्टील रिरोलर्स संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हर नागरिक गुणवत्ता को अपना धर्म बनाएगा, तभी सच्चे अर्थों में विकसित भारत का सपना साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india