भारत

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025: जानें मेष, मिथुन, वृश्चिक समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: आज चंद्राधि योग के प्रभाव से मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा बड़ा लाभ। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, उपाय और शुभ अंक।

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025 in Hindi: आज का दिन खास ज्योतिषीय योगों से भरपूर है। चंद्रमा आज धनु राशि में गुरु के नक्षत्र मूल में संचार कर रहे हैं और छठे भाव में विराजमान गुरु से दृष्ट हो रहे हैं। साथ ही शुक्र और बुध पंचम दृष्टि से चंद्रमा को देख रहे हैं। ऐसे में मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्राधि योग का विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं, आपकी राशि का आज का दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि (Aries)

भाग्य का भरपूर साथ, यश-सम्मान में वृद्धि आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। परिवार के साथ मनोरंजन और यात्रा के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

अचानक लाभ, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर आपको अचानक धन लाभ दिला सकता है। बिजनेस में फायदा होगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भाग्य से कोई बड़ा अवसर मिलेगा।

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: क्रीम

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि (Gemini)

बुद्धि और विवेक से मिलेगा लाभ चतुराई और निर्णय क्षमता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों से तालमेल बना रहेगा।

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

उपाय: लक्ष्मी माता को खीर का भोग लगाएं।

कर्क राशि (Cancer)

धैर्य रखें, काम में सतर्क रहें आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। कामकाज में गलती से बचें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक दबाव रह सकता है लेकिन प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo)

लाभ के योग, लव लाइफ में मिठास आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जोखिम लेने से बचें और शॉर्टकट से दूर रहें।

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: काने व्यक्ति को मीठा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

परिवार के साथ अच्छा समय, लाभ के योग सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और छोटे यात्राओं का संयोग बन रहा है। बिजनेस और जॉब दोनों में लाभ के संकेत हैं। माता से स्नेह और सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

तुला राशि (Libra)

लाभ होगा लेकिन खर्च पर लगाम लगाएं खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। मानसिक चिंता बनी रहेगी पर दिन के अंत में राहत मिलेगी। घर-परिवार के साथ खरीदारी संभव है।

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सिल्वर

उपाय: गणेशजी को सिंदूर और दूर्वा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मान-सम्मान में वृद्धि, निवेश के अच्छे योग रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। निवेश करने का अच्छा समय है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता रखें। पिता या वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: मरून

उपाय: देवी लक्ष्मी को शहद मिला पान अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

बड़ी सफलता के योग, इच्छा पूरी होगी आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तारीफ मिल सकती है। समाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

उपाय: चींटियों को आटा डालें।

मकर राशि (Capricorn)

सावधानी रखें, व्यर्थ खर्च से बचें आज भौतिक सुखों की ओर आपका झुकाव रहेगा जिससे खर्च बढ़ सकता है। आलस के कारण कुछ जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखें।

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: ग्रे

उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

भाग्य साथ देगा, मान-सम्मान मिलेगा आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से यश मिलेगा।

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

धन लाभ और अच्छे रिश्तों का योग परिवार से तालमेल बना रहेगा और आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी

उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।


आचार्य संदीप तिवारी

ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद् बिलासपुर शिव महापुराण, श्रीमद् भागवत महापुरण, देवी भागवत महापुराण कथा के वाचक, जन्म कुंड़ली, वास्तुदोष व समस्त तरह के पूजन-अनुष्ठान के लिए संपर्क करें।

मोबाइल नंबर – 89821 36693

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india