Newsछत्तीसगढ़वायरल वीडियो

रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस में फंसे यात्री — स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू देखिए वीडियो

रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर आज सुबह करीब 11 : 30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर पहुंचने से पहले एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Bilaspur News: रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर आज सुबह करीब 11 : 30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बिलासपुर पहुंचने से पहले एक यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आकर बस में फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के कारण बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे।

देखिए वीडियो:  https://www.facebook.com/share/r/1Bzv5Xtv6Y/

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान बस परिवहन संघ के अध्यक्ष आकाश यादव और युवा कांग्रेस बिलासपुर के राज यादव भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने लगे।

रेस्क्यू के दौरान कई यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से धीरे-धीरे सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ या इसके पीछे कोई और कारण है।

ग्राम दरचूरा सिमगा के पहले ओवरलोड 12 चक्का रायपुर यात्री बस सर्विस को टक्कर पीछे से टक्कर मारते खेत पर जा घुसी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india