Accident News: ट्रक और ट्रेलर में भीषण भिड़ंत, जिंदा जला चालक; धान और क्लिंकर लदे वाहनों के बीच हुई टक्कर
ट्रेलर (कोरबा के दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था) और चावल से लदे ट्रक के बीच सुबह करीब 9 बजे जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर के केबिन में तत्काल आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे ट्रेलर चालक अरबाज (28 वर्ष) को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन के भीतर ही जिंदा जल गया।

BALRAMPUR NEWS. जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहली में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रक और ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रेलर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर का चालक वाहन के भीतर ही फंस गया और जिंदा जलने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें:Suicide News:प्रेम प्रसंग के चलते मामा-भांजी ने दी जान, खेत में मिले दोनों के शव
केबिन में फंसा रहा चालक, नहीं मिला निकलने का मौका
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर (कोरबा के दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था) और चावल से लदे ट्रक के बीच सुबह करीब 9 बजे जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर के केबिन में तत्काल आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया, जिससे ट्रेलर चालक अरबाज (28 वर्ष) को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह केबिन के भीतर ही जिंदा जल गया।
स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर दूसरे ड्राइवर को बचाया
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए ट्रक का शीशा तोड़ा और उसमें फंसे घायल चालक संतोष गुप्ता (44 वर्ष), निवासी विजयनगर, को सुरक्षित बाहर निकाला। संतोष की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दमकल ने पाया काबू, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। त्रिकुंडा पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।








