छत्तीसगढ़

Suicide News:प्रेम प्रसंग के चलते मामा-भांजी ने दी जान, खेत में मिले दोनों के शव

घटना 11 मार्च की रात की है। दोनों टेकामेटा निवासी नाथू दुगा के खेत में पहुंचे और वहां कीटनाशक का सेवन कर लिया। अगले दिन, 12 मार्च की सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए, तब उन्होंने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे। शवों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसे देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जाबेली सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच की सूचना पर छोटेबेटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

KANKER NEWS. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान राकेश अचला (26 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुर) और कुमारी जगवती बडडे (20 वर्ष, निवासी जाबेली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन रिश्ते में मामा-भांजी होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।

ये भी पढ़ें:Murder News: गरीबी का फायदा उठाकर किया दुष्कर्म, प्रसव पीड़ा में पेनकिलर देकर मां-बच्चे को मार डाला

महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा मंजर

​जानकारी के अनुसार, घटना 11 मार्च की रात की है। दोनों टेकामेटा निवासी नाथू दुगा के खेत में पहुंचे और वहां कीटनाशक का सेवन कर लिया। अगले दिन, 12 मार्च की सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की ओर गए, तब उन्होंने दोनों के शव जमीन पर पड़े देखे। शवों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसे देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जाबेली सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच की सूचना पर छोटेबेटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों की नामंजूरी बनी मौत की वजह

​पुलिस जांच और शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि राकेश और जगवती एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे और विवाह करना चाहते थे। हालांकि, उनके परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। इसी सामाजिक और पारिवारिक दबाव के चलते दोनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें:Viral Video:नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे का उत्पात: दुकान में कार घुसाई, बुजुर्ग से मारपीट, थाने में भी हंगामा

पुलिस की कार्रवाई

​थाना प्रभारी रमन उसेंडी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india