छत्तीसगढ़

Crime News: UP के बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर, ग्रामीणों ने खेत में घेरकर लाठी-डंडों से किया अधमरा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दुस्साहसिक लूटपाट का मामला सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार बदमाशों ने एक दंपति को बंदूक की नोक पर लूट लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी के कारण दो बदमाश पकड़े गए और उनकी जमकर धुनाई की गई, जबकि दो साथी फरार होने में सफल रहे।

KAWRDHA NEWS. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दुस्साहसिक लूटपाट का मामला सामने आया है, जहाँ उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार बदमाशों ने एक दंपति को बंदूक की नोक पर लूट लिया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी के कारण दो बदमाश पकड़े गए और उनकी जमकर धुनाई की गई, जबकि दो साथी फरार होने में सफल रहे।

​घटना सोमवार की है। पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत, पीड़िता पार्वती वर्मा (45) अपने पति सुरेंद्र वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर सिंघनपुरी से सोनबरसा स्थित अपने मायके जा रही थीं। रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

ये भी पढ़ें:Bilaspur News: राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलर्स से एक करोड़ से ज्यादा की लूट, सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला

बंदूक की नोक पर लूट

​बदमाशों ने दंपति को देसी कट्टे (बंदूक) दिखाकर डराया-धमकाया और महिला के गले से सोने का हार, दो झुमके और सोने की पत्ती की माला छीन ली। लूटे गए जेवरों की कीमत लगभग 1 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के दौरान महिला को हल्की चोट भी आई है।

​ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोचा

​लूट के बाद बदमाश भागने लगे, लेकिन पीड़िता और उनके पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया और उन्हें एक खेत में घेर लिया।

​गुस्साए ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर लाठी-डंडों से उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो बदमाशों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और हापुड़ जिले के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:Income Tax Raid: नर्मदा कोल्ड्रिंक्स पर आयकर विभाग का शिकंजा, बिलासपुर सहित पांच शहरों में एकसाथ छापेमारी

पुलिस की कार्रवाई

​ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देसी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं।

​पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू (निवासी हापुड़, यूपी) और पवन कुमार (निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india