छत्तीसगढ़
Viral Video: Instagram Reel बनी ‘रिपोर्ट’: वर्दी में डांस का वीडियो वायरल, आरक्षक पर गिरी गाज
मस्तुरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वे पुलिस वर्दी में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।

BILASPUR NEWS. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की होड़ अब सरकारी नौकरी में भी भारी पड़ने लगी है। बिलासपुर में एक आरक्षक द्वारा वर्दी में बनाई गई रील ने उसे सीधे विभागीय कार्रवाई के दायरे में ला खड़ा किया। ‘हाय रानी-हेलो रानी’ गाने पर पत्नी के साथ डांस करते वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रील का चस्का पड़ा महंगा
मस्तुरी थाना में पदस्थ आरक्षक देवानंद कैवर्त्य ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वे पुलिस वर्दी में अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।
जब Reel पहुंची Real Action तक
वीडियो जैसे ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उनका कहना है कि वर्दी में इस तरह की गतिविधियां विभाग की छवि को प्रभावित करती हैं।
तुरंत गिरी कार्रवाई की गाज
-आरक्षक को तत्काल लाइन हाजिर किया गया
-मामले में विभागीय जांच शुरू
-वर्दी के दुरुपयोग को माना गया गंभीर उल्लंघन
साफ संदेश: ‘ड्यूटी पहले, रील बाद में’
SSP रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस की वर्दी अनुशासन, जिम्मेदारी और जनता के भरोसे का प्रतीक है। इसे पहनकर निजी मनोरंजन करना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि सोशल मीडिया का उपयोग मर्यादा में रहकर ही करें।



