छत्तीसगढ़

Bilaspur News: परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विप्र-ब्राह्मण समाज का आयोजन

विप्र-ब्राह्मण समाज द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्रथम किटी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने परंपरागत रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ पर्व मनाया।

BILASPUR NEWS. विप्र-ब्राह्मण समाज द्वारा मकर संक्रान्ति पर्व के उपलक्ष्य में प्रथम किटी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने परंपरागत रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ पर्व मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत हल्दी-कुमकुम के साथ आपसी अभिनंदन एवं शुभकामनाओं से हुई। इसके पश्चात मकर संक्रान्ति के प्रतीक तिल-गुड़ के लड्डुओं का वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द और मिठास का संदेश दिया गया।
समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी उपस्थित सदस्यों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता  ऋचा पाठक ने की, वहीं स्वागत उद्बोधन एवं सदस्यों का परिचय पीआरओ वर्षा तिवारी द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india