छत्तीसगढ़

Viral Video: ​’दामाद जी’ गाने पर रील और फैशन वॉक ने बढ़ाई मुश्किलें, विरोध के बीच महिला प्रिंसिपल और टीचर्स आमने-सामने

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के एक पीएमश्री स्कूल में इन दिनों भारी विवाद गरमाया हुआ है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल की कार्यशैली के खिलाफ जहां पूरा स्टाफ एकजुट होकर सड़क पर उतर आया है, वहीं स्कूल परिसर में बॉलीवुड गानों पर रील बनाने और फैशन वॉक करने के मामले में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

GARIYABAND NEWS. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के एक पीएमश्री स्कूल में इन दिनों भारी विवाद गरमाया हुआ है। स्कूल की महिला प्रिंसिपल की कार्यशैली के खिलाफ जहां पूरा स्टाफ एकजुट होकर सड़क पर उतर आया है, वहीं स्कूल परिसर में बॉलीवुड गानों पर रील बनाने और फैशन वॉक करने के मामले में डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें:Murder News: लिव-इन में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

क्या है पूरा मामला?

​मामले की शुरुआत प्रिंसिपल वंदना पांडेय की दोबारा नियुक्ति के विरोध से हुई। स्टाफ का आरोप है कि प्रिंसिपल का व्यवहार और काम करने का तरीका सही नहीं है, जिसके कारण पूर्व में उन्हें सस्पेंड किया गया था। लेकिन जब 29 जनवरी को उन्हें वापस इसी स्कूल में पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ, तो 28 शिक्षकों और 40 से ज्यादा छात्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि आदेश निरस्त नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। विरोध को देखते हुए फिलहाल डीईओ ने प्रिंसिपल की पोस्टिंग के आदेश को निरस्त कर दिया है।

विवादों में घिरीं शिक्षिकाएं: रील और फैशन वॉक

​प्रिंसिपल के खिलाफ चल रहे इस विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल की शिक्षिकाओं के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। ​पहला वीडियो गणतंत्र दिवस का बताया जा रहा है, जिसमें एक शिक्षिका अपने पति (जिसने हाल ही में लव मैरिज की थी) को स्टाफ से मिलवाने लाई थीं। इस दौरान शिक्षिकाओं ने दामाद जी अंगना में पधारे गाने पर रील बनाई। ​दूसरा वीडियो: बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के बाद शिक्षिकाओं द्वारा किए गए फैशन वॉक का है।

ये भी पढ़ें:Crime News: अवैध हुक्का बार पर पुलिस का बड़ा छापा, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

शिक्षकों का पलटवार: ‘साजिश के तहत वायरल किए वीडियो’

​वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित शिक्षिकाओं को नोटिस थमा दिया है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि यह वीडियो स्कूल समय के बाद खाली वक्त में बनाए गए थे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि शिकायत से बौखलाई प्रिंसिपल वंदना पांडेय जानबूझकर इन वीडियो को वायरल करवा रही हैं ताकि स्टाफ की छवि खराब की जा सके।

शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि वे शिक्षण कार्य को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन प्रिंसिपल के व्यवहार के कारण स्कूल का वातावरण खराब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india