छत्तीसगढ़

Food Poisoning: शादी की खुशियां बनीं मुसीबत: बासी भोजन से 40 ग्रामीण बीमार, गांव में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को गांव में एक परिवार के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ खाना — जिसमें दाल, चावल और गोभी की सब्जी शामिल थी — अगले दिन ग्रामीणों और मेहमानों को परोस दिया गया। भोजन करने के कुछ ही समय बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

BILASPUR NEWS. जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में शादी समारोह की खुशियां अचानक चिंता में बदल गईं, जब बासी भोजन खाने से करीब 40 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से गांव में हड़कंप मच गया। बीमारों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Crime News: होटल की छत पर सज रही थी हुक्के की महफिल, पुलिस के ‘प्रहार’ से मचा हड़कंप; संचालक गिरफ्तार

शादी के अगले दिन परोसा गया बासी खाना
जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को गांव में एक परिवार के यहां शादी समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बचा हुआ खाना — जिसमें दाल, चावल और गोभी की सब्जी शामिल थी — अगले दिन ग्रामीणों और मेहमानों को परोस दिया गया। भोजन करने के कुछ ही समय बाद लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दो अस्पतालों में चल रहा इलाज
बीमार लोगों को तत्काल मस्तूरी और पामगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीजों का इलाज जारी है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्वास्थ्य अमला लगातार मरीजों की निगरानी कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, गांव में लगाया शिविर
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सीएमएचओ डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुकुंदपुर में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घर-घर सर्वे कर लोगों को दवाइयां भी दी जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Viral Video: रायपुर आमानाका चौपाटी बनी विवादों का केंद्र, अवैध शराब बिक्री के वीडियो से मचा हड़कंप

जांच के लिए बनी पांच सदस्यीय टीम
फूड पॉइजनिंग के कारणों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम शादी में बने भोजन और उसके रख-रखाव से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india