छत्तीसगढ़
Suicide Case: इंस्टाग्राम रील को लेकर पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या
सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र की है, जहां 35 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

DURG NEWS. सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र की है, जहां 35 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
ये भी पढ़ें: Sex Racket: किराए के मकान में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में एजेंट और ग्राहक दबोचे गए
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है। अंजली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और नियमित रूप से वीडियो व रील बनाकर साझा करती थी। बताया जा रहा है कि उसके पति को यह गतिविधि पसंद नहीं थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अंजली ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसके बच्चे ट्यूशन से लौटे, तब उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटका हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें: Murder News: रिश्तों का रक्तरंजित अंत, मामी से शादी की और शक में बन गया कसाई, जन्मदिन के बहाने बुलाकर दी खौफनाक मौत
सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।






