छत्तीसगढ़

Crime News: चोरी के सोने पर हाथ साफ करने वाली महिला हेड कांस्टेबल को जेल: सलाखों के पीछे दिया बेटे को जन्म

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला हेड कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाकर चोरी का सोना ही हड़प लिया। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद अब वह हेड कांस्टेबल सलाखों के पीछे है और उसने हाल ही में जेल में रहते हुए एक बेटे को जन्म दिया है।

DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला हेड कांस्टेबल ने वर्दी का रौब दिखाकर चोरी का सोना ही हड़प लिया। इस मामले में दोषी पाए जाने के बाद अब वह हेड कांस्टेबल सलाखों के पीछे है और उसने हाल ही में जेल में रहते हुए एक बेटे को जन्म दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला 4 जुलाई 2022 का है। भिलाई नगर के सिंधिया नगर निवासी सोनाली द्विवेदी के घर से सोने के गहने चोरी हुए थे। मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी महिला हेड कांस्टेबल मोनिका गुप्ता को सौंपी थी। जांच के दौरान पुलिस ने 30 जून 2023 को आरोपी पीतांबर राव को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 79 ग्राम (8 तोला) सोने के जेवर और सिक्के बरामद किए।

ये भी पढ़ें:Suicide News: प्रेमी की खुदकुशी के गम में नाबालिग प्रेमिका ने दी जान, बिलासपुर में बुआ के घर लगाई फांसी

​आरोप है कि नियमानुसार यह जब्त माल थाने के मालखाने में जमा होना था, लेकिन मोनिका ने उसे जमा करने के बजाय अपने पास रख लिया। जब पीड़िता ने कोर्ट के जरिए जेवर वापस पाने के लिए आवेदन किया और थाने पहुंची, तब इस गबन का खुलासा हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों ने मोनिका को गहने लौटाने के कड़े निर्देश दिए थे, लेकिन उसने गहने वापस नहीं किए।

फरार थी कांस्टेबल, गिरफ्तारी के समय थी 9 महीने की गर्भवती

इस गबन के बाद मार्च 2025 में मोनिका के खिलाफ साक्ष्य छुपाने और अमानत में खयानत की धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से वह फरार चल रही थी।

​जांच के बाद, पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को मोनिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के समय वह 9 महीने की गर्भवती थी। जेल प्रशासन ने मानवीय आधार पर उसे मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

ये भी पढ़ें:Accident News: दर्दनाक हादसा: रात भर नाले में पड़े रहे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

जेल में हुआ जन्म

10 फरवरी 2026 को अचानक लेबर पेन उठने के कारण मोनिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसने एक बेटे को जन्म दिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब बच्चे को भी रहना होगा जेल में

नियमों के मुताबिक, अब इस नवजात मासूम को भी अपनी मां के साथ जेल में ही रहना होगा। हालांकि, अपराध मां ने किया है, लेकिन बच्चे को अपनी मां के साथ जेल की सजा काटनी पड़ेगी। मोनिका के दो अन्य बच्चे भी हैं, जो अब मां के बिना रहने को मजबूर हैं। आरोपी मोनिका की कोर्ट से जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india