छत्तीसगढ़
Accident News: NH-130 पर ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर
ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी गीता कश्यप (52 वर्ष) के साथ मोपेड क्रमांक CG 12 BU 9771 से बेलतरा जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे, बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG 12 AU 2454 ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

BILASPUR NEWS. रतनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे 130 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से मोपेड सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी।
ये भी पढ़ें: Negligence: इलाज के दौरान 13 माह की मासूम की मौत, मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप (55 वर्ष) गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी गीता कश्यप (52 वर्ष) के साथ मोपेड क्रमांक CG 12 BU 9771 से बेलतरा जा रहे थे। जैसे ही वे नेशनल हाईवे 130 पर पहुंचे, बिलासपुर की ओर से कोरबा जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG 12 AU 2454 ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोपेड के पीछे बैठी गीता कश्यप उछलकर ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गईं। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रामायण कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: Viral Video: धन्यवाद से काम नहीं चलेगा, 1000 रुपए लूंगी”, डिलीवरी के बाद वसूली करने वाली दो नर्सें सस्पेंड
घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी और भीड़ की स्थिति बनी रही। रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रेलर को जब्त कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।



