Crime News:पति को ढूंढने में मदद का झांसा देकर महिला से 3 साल तक अनाचार
ति की तलाश में मदद का झांसा देकर एक महिला की लाचारी का फायदा उठाने और उसके साथ लंबे समय तक अनाचार करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, बल्कि विरोध करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

BILASPUR NEWS. पति की तलाश में मदद का झांसा देकर एक महिला की लाचारी का फायदा उठाने और उसके साथ लंबे समय तक अनाचार करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता का शारीरिक शोषण किया, बल्कि विरोध करने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मदद के बहाने बढ़ाई नजदीकियां
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया के पति कुछ समय पहले घर से कहीं चले गए थे। पति की तलाश के दौरान उसकी पहचान राजीव शर्मा (42 वर्ष) से हुई। राजीव ने पति को ढूंढने में मदद करने के बहाने महिला से बातचीत शुरू की और उसकी परिस्थितियों का फायदा उठाकर शादी का झांसा दिया।
डरा-धमकाकर किया अनाचार और गर्भपात
आरोप ने वर्ष 2022 में पहली बार महिला को अपने घर ले जाकर डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। वर्तमान में पीड़िता की एक छोटी बेटी है, जिसे आरोपी ने अपहरण करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
प्रार्थिया की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव शर्मा को राजकिशोर नगर स्थित उसके निवास के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 376(2)एन और 313 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।








