Bilaspur News: यादव प्रीमियर लीग (YPL) का भव्य आगाज, लखीराम ऑडिटोरियम में होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन और जर्सी लॉन्च
खेल प्रेमियों के लिए शहर में उत्साह का माहौल है। यादव प्रीमियर लीग (YPL) के आगामी सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में ऑक्शन और जर्सी लॉन्चिंग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ ही क्रिकेट के इस रोमांचक महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।
BILASPUR NEWS. खेल प्रेमियों के लिए शहर में उत्साह का माहौल है। यादव प्रीमियर लीग (YPL) के आगामी सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में ऑक्शन और जर्सी लॉन्चिंग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के साथ ही क्रिकेट के इस रोमांचक महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

दिग्गज नेता बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और पूर्व महापौर रामशरण यादव शिरकत करेंगे। शहर के इन दिग्गज जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी खिलाड़ियों और आयोजकों के लिए विशेष प्रेरणा का केंद्र रहेगी।
16 टीमें, 10 दिन और क्रिकेट का जुनून
इस बार टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग के मुकाबले 4 फरवरी से 14 फरवरी तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट को लेकर टीमों ने अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ‘महाकाल 11’ टीम के ओनर शुभम यादव ने अपनी टीम की तैयारियों पर भरोसा जताया है। ऑक्शन के दौरान यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम किस धुरंधर खिलाड़ी पर दांव लगाती है।
जर्सी लॉन्च पर रहेगी नजर
लीग के दौरान टीमें किन रंगों में नजर आएंगी, इसका खुलासा जर्सी लॉन्च इवेंट में होगा। आयोजकों का कहना है कि YPL का उद्देश्य न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देना है, बल्कि समाज में एकजुटता और खेल भावना को बढ़ावा देना भी है।








