युवा भाजपा नेता संस्कार सोनी बने उत्तर मंडल महामंत्री
बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से युवाओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस कार्यकारिणी में ऊर्जावान, जुझारू और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।

नई टीम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थक युवा नेता संस्कार सोनी को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति को संगठन में संतुलन और अनुभव का समावेश माना जा रहा है। संस्कार सोनी लंबे समय से भाजपा की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाते आए हैं।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। नई कार्यकारिणी के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति भी तैयार की जा रही है ।