छत्तीसगढ़

Crime News: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती

कतियापारा उदय चौक निवासी अभय पांडेय (30 वर्ष) लंबे समय से शराब का आदी था। शराब के कारण उसका अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते करीब 10-15 दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।

BILASPUR NEWS. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नशे की हालत में एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने तत्परता दिखाई और पानी डालकर आग बुझाई, जिससे युवक की जान बच गई।

ये भी पढ़ें:Viral Video: सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल, जमकर हुई आतिशबाजी, हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद नियमों की उड़ी धज्जियां

​मिली जानकारी के अनुसार, कतियापारा उदय चौक निवासी अभय पांडेय (30 वर्ष) लंबे समय से शराब का आदी था। शराब के कारण उसका अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते करीब 10-15 दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।

​रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे अभय नशे की हालत में घर पहुँचा और संभवतः इसी मानसिक तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पड़ोसियों ने बचाई जान

​जैसे ही युवक ने खुद को आग के हवाले किया, वह लपटों से घिर गया और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें:Fraud News: होटल कर्मचारी ने अपनी ही मालकिन को लगाया ₹2 लाख का चूना, शेयर बाजार में दोगुने मुनाफे का दिया था लालच

पुलिस और स्वास्थ्य स्थिति

  • ​अस्पताल: युवक को तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • ​चोटें: डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
  • ​पुलिस कार्यवाही: कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। प्राथमिक जांच में इसे आत्मदाह के प्रयास का मामला माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india