Crime News: कोरबा में युवक ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर खुदकुशी की, घायल युवती ने वीडियो कॉल कर दी सूचना
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सैंडल नाले के पास एक विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद खुद का भी गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

KORBA NEWS. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ सैंडल नाले के पास एक विवाहित युवक ने अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद खुद का भी गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी शुभम नायडू (28) के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची भी है। घायल युवती निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) भी बिलासपुर की रहने वाली है। मंगलवार शाम को दोनों बिलासपुर से लापता थे, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी। रात करीब 9 बजे दोनों बस से कोरबा पहुँचे, जहाँ सैंडल नाले के पास किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया।
जख्मी हालत में वीडियो कॉल कर मांगी मदद
आवेश में आकर शुभम ने चाकू से निशा के गले पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके तुरंत बाद शुभम ने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद निशा ने हिम्मत नहीं हारी और मोबाइल से ‘112’ एवं अपने परिजनों को वीडियो कॉल किया। वह बोल नहीं पा रही थी, इसलिए उसने इशारों में घटना की जानकारी और अपनी लोकेशन भेजी।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही 112 की टीम और उरगा पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। निशा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस का बयान:
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।”











