छत्तीसगढ़
Crime News: प्रेम जाल, भरोसे का टूटना और दर्दनाक अंत, मल्हार में युवती की मौत ने खड़े किए कई सवाल
26-27 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात ग्राम धनगवा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना आरोपी युवक राजू लहरिया (33 वर्ष) के घर के कमरे में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

BILASPUR NEWS. मल्हार क्षेत्र में युवती की आत्महत्या का मामला अब केवल एक आपराधिक प्रकरण नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने और रिश्तों में जिम्मेदारी के सवालों के रूप में सामने आ रहा है। तीन साल तक चले प्रेम संबंध का अंत युवती की मौत और युवक की गिरफ्तारी पर हुआ।
ये भी पढ़ें: Bilaspur News: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन के 100 दिन पूरे, विशाल मशाल जुलूस निकालकर दिया एकजुटता का संदेश
पुलिस के अनुसार 26-27 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात ग्राम धनगवा में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना आरोपी युवक राजू लहरिया (33 वर्ष) के घर के कमरे में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि युवती और आरोपी के बीच पिछले तीन वर्षों से संबंध थे। युवती शादी की बात कर रही थी, लेकिन युवक ने विवाह से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी मानसिक आघात के चलते युवती ने आरोपी के घर में ही रोशनदान से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें युवती से बातचीत के साक्ष्य होने की बात कही जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Accident News:‘ब्लैक स्पॉट’ की अनदेखी ने ली एक और जान, कुरकुट नाला पुल पर जिंदा जला चालक
यह मामला केवल एक आत्महत्या नहीं, बल्कि रिश्तों में वादों, भरोसे और सामाजिक जिम्मेदारी की गंभीर पड़ताल भी बन गया है। तीन साल तक चले संबंध के बाद ऐसा दुखद अंत स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।




