छत्तीसगढ़

Accident News: भीख मांगकर लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा: सड़क पर तड़पते हुए गई जान, चालक पर केस दर्ज

ग्राम चुमकवां निवासी विद्यासागर उर्फ करण नेताम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता दुर्गा प्रसाद नेताम भीख मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। बुधवार 15 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे वे पैदल ग्राम पेण्डरवा की ओर जा रहे थे।

BILASPUR NEWS. कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम चुमकवां में तेज रफ्तार का कहर एक बुजुर्ग की जान पर भारी पड़ गया। भीख मांगकर घर लौट रहे 65 वर्षीय दुर्गा प्रसाद नेताम को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Crime News: नामांतरण कराने गया किसान, लौटते-लौटते गंवा बैठा जमीन और 7 लाख: भरोसे का ऐसा खेल कि हो गए कंगाल

पुलिस के अनुसार, ग्राम चुमकवां निवासी विद्यासागर उर्फ करण नेताम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता दुर्गा प्रसाद नेताम भीख मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। बुधवार 15 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे वे पैदल ग्राम पेण्डरवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पेण्डरवा रोड पर रघुनंदन साहू और शिव कश्यप के प्लॉट के पास पीछे से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-10-CB-6532) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों के साथ तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा व अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी की।

ये भी पढ़ें:इश्क, शक और कत्ल: प्रेमिका को गैर मर्द के साथ देखा तो उतार दिया मौत के घाट, श्मशान में फेंक दी लाश जानिए पूरा मामला !

मृतक के पुत्र की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india