News

इश्क, शक और कत्ल: प्रेमिका को गैर मर्द के साथ देखा तो उतार दिया मौत के घाट, श्मशान में फेंक दी लाश जानिए पूरा मामला !

रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि चरित्र शंका के चलते महिला के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को महानदी तट स्थित श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गया।

RAIPUR NEWS.रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा ली। पुलिस जांच में सामने आया कि चरित्र शंका के चलते महिला के प्रेमी ने ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को महानदी तट स्थित श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को ग्राम पारागांव स्थित महानदी तट के श्मशान घाट के पास एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था। मृतका की पहचान रूकमणी सोनवानी के रूप में हुई। शव पर जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों में गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह (37) तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका रूकमणी के साथ पिछले छह-सात वर्षों से प्रेम संबंध था। 12 जुलाई की रात उसने रूकमणी को एक अन्य युवक के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस के मुताबिक, गुस्से में आरोपी ने महिला पर धारदार कड़े तथा हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को महानदी तट स्थित श्मशान घाट के पास फेंक दिया और फरार हो गया।

आरंग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india