छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: एक ही घर में मिलीं 5 लाशें; पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद कारोबारी ने लगाई फांसी!

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी और तीन बच्चों के शव घर के अंदर पड़े थे।

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। बंद मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने जो मंजर देखा, उससे हर कोई सन्न रह गया। कमरे में बैटरी कारोबारी का शव फंदे पर लटका था, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले।

मृतकों की पहचान सैयद शाहिद उर्फ सज्जू (45), पत्नी राबिया, बेटे इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) के रूप में हुई है। सभी पिछले आठ माह से संजय नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। शाहिद पुरानी बैटरियों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि शाहिद ने पहले पत्नी और तीनों बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटनास्थल से पुलिस ने खाने-पीने की सामग्री के साथ एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद किया है। सभी मृतकों के मुंह से झाग निकलने के निशान मिले हैं, जिससे जहर देने की आशंका और मजबूत हुई है।

बंद घर और बदबू ने खोला राज

गुरुवार रात के बाद से परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं दिखा। शुक्रवार को भी घर बंद रहने और कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। रात में घर से तेज बदबू आने लगी तो उन्होंने तत्काल टिकरापारा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पांचों शव मिले।

बिहार का रहने वाला था परिवार

पुलिस के मुताबिक मृतक परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी था। रायपुर के कुकरीपारा में रहने वाले मृतक के भाई जहीर अली ने मौके पर पहुंचकर सभी की शिनाख्त की। पुलिस मकान मालिक और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पारिवारिक, आर्थिक और अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मकान को सील कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india