छत्तीसगढ़

Bilaspur News: देवरीखुर्द में कल निकलेगी मां की चुनरी यात्रा, सैकड़ों भक्त होंगे शामिल।

Bilaspur News: शहर के देवरीखुर्द क्षेत्र में कल मां दुर्गा की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह इस वर्ष होने वाली जिले की पहली चुनरी यात्रा होगी। धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक बीपी सिंह ने बताया कि यात्रा सोमवार दोपहर गदा चौक से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गदा चौक में संपन्न होगी।

Bilaspur News: शहर के देवरीखुर्द क्षेत्र में कल मां दुर्गा की चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यह इस वर्ष होने वाली जिले की पहली चुनरी यात्रा होगी। धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक बीपी सिंह ने बताया कि यात्रा सोमवार दोपहर गदा चौक से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गदा चौक में संपन्न होगी।

यात्रा का मार्ग गदा चौक से शुरू होकर संत रविदास चौक, खाल्हेपारा, सतबहिनिया मंदिर, देवरीखुर्द मेन रोड होते हुए गदा चौक तक निर्धारित किया गया है। यात्रा से पहले गदा चौक पर हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के लोग, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

बी पी सिंह ने बताया कि देवरीखुर्द में हर वर्ष ऐसा धार्मिक आयोजन होता रहा है। नवरात्र के पावन अवसर पर यह चुनरी यात्रा क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रतीक बनेगी। क्षेत्र के लगभग सभी घरों से लोग इस यात्रा में शामिल होने वाले हैं। मार्ग में पड़ने वाले घरों के सामने लोग साफ-सफाई कर यात्रा का स्वागत करेंगे।

यात्रा के दौरान भजन मंडलियां भक्तिमय भजन गाते हुए आगे बढ़ेंगी। कई स्थानों पर भक्त फल, चाय और पानी के स्टॉल लगाकर यात्रियों का स्वागत करेंगे। जब यात्रा संत रविदास चौक और खाल्हेपारा पहुंचेगी तो भक्तों की भीड़ माता की चुनरी का भव्य स्वागत करेगी। सतबहिनिया मंदिर पहुंचने पर भक्त माता की आरती करेंगे और पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।

धर्म जागरण समन्वय के प्रांत, जिला, नगर और महिला टोली के कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र से हजारों महिलाएं और पुरुष इस यात्रा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। विभिन्न समाजों के प्रमुख भी आरती कर माता का स्वागत करेंगे।

बी पी सिंह ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक भी है। क्षेत्र के लोग बड़े उत्साह के साथ तैयारियां कर रहे हैं। सभी भक्तों से अपील की गई है कि वे यात्रा में शामिल होकर मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करें और आयोजन को भव्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india