छत्तीसगढ़

Bilaspur News: बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Bilaspur News: शहर के दयालबंद इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुनानक स्कूल के पास एक युवक अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Bilaspur News: शहर के दयालबंद इलाके में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुनानक स्कूल के पास एक युवक अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और युवक को नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन केसरी नामक युवक का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नाराज युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

बताया जा रहा है कि युवक करीब दो घंटे तक बिजली के टावर पर ही रहा। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने लगातार उससे बातचीत कर नीचे उतरने की समझाइश दी। काफी देर तक समझाने के बावजूद युवक नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ, जिसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।

इसी बीच मोहल्ले के दो युवकों ने युवक से बातचीत की और उसे भरोसे में लेकर समझाया। उनकी समझाइश के बाद कुंदन केसरी धीरे-धीरे नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ और आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने उससे पूछताछ की और घटना के संबंध में जानकारी ली। पूछताछ के बाद युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

घटना के दौरान बिजली टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही। करीब दो घंटे चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद युवक के सुरक्षित नीचे आने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india