छत्तीसगढ़

Accident News: मटकी बांधते समय हाईटेंशन तार से लगा करंट, युवक गंभीर रूप से झुलसा, सिम्स में भर्ती

हादसे में घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव गांधी चौक के पास मटकी बांधने की तैयारी के दौरान वह किसी तरह हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते वह करंट की चपेट में आ गया।

BILASPUR NEWS. शहर के ओम नगर स्थित राजीव गांधी चौक के पास मटकी बांधने के दौरान एक युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में शांति मार्च का जोरदार स्वागत, गार्गी फाउंडेशन ने बरसाए फूल

हादसे में घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजीव गांधी चौक के पास मटकी बांधने की तैयारी के दौरान वह किसी तरह हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते वह करंट की चपेट में आ गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए रेहान खान को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मटकी बांधने के दौरान युवक हाईटेंशन तार के इतने करीब कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:Crime News: रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हथौड़े से हत्या, CCTV में संदिग्ध की तलाश

हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास किसी भी प्रकार की सजावट या आयोजन करना बेहद खतरनाक हो सकता है। फिलहाल घायल रेहान खान की हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है और सिम्स में उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india