छत्तीसगढ़

बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू, प्रवीण झा बने अध्यक्ष और विनोद सिंह को मिली सचिव की जिम्मेदारी

बिलासपुर। छठ महापर्व 2026 को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के छठ घाट पर पिछले 26 वर्षों से सामूहिक रूप से आयोजित हो रहे छठ महापर्व को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए छठ पूजा समिति का गठन किया गया है।

बिलासपुर। छठ महापर्व 2026 को लेकर बिलासपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के छठ घाट पर पिछले 26 वर्षों से सामूहिक रूप से आयोजित हो रहे छठ महापर्व को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए छठ पूजा समिति का गठन किया गया है। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज और छठ माता के श्रद्धालुओं की सामूहिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री व्ही.एन. झा ने की।

बैठक में प्रवीण झा को समिति का अध्यक्ष और विनोद सिंह को सचिव चुना गया। इसके साथ ही पूजा आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

प्रवीण झा के नेतृत्व में गठित हुई नई कार्यकारिणी

नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण झा ने समिति के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें डॉ. धर्मेंद्र कुमार दास को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुधीर झा, ए.के. कंठ, लव कुमार ओझा और राम प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहसचिव के रूप में रौशन सिंह, धनंजय झा और प्रशांत सिंह को शामिल किया गया है। कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी हरिशंकर कुशवाहा, दिलीप चौधरी और राकेश दीक्षित को दी गई है। इसके अलावा डॉ. कुमुद रंजन सिंह कोषाध्यक्ष होंगे।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पी.सी. झा, चंद्र किशोर प्रसाद, अजीत पंडित, प्रमोद सिंह, रामसखा चौधरी, मुकेश झा, चंदन सिंह, राजीव गिरी, निर्भय चौधरी, दिलीप श्रीवास, विकास राय, सतीश सिंह, विनोद सिंहा, हेमंत झा, जितेंद्र ठाकुर, परमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रविंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, अंबिकेश पांडे, रविंद्र कुशवाहा, शौलेंद्र सिंह, रुपेश कुशवाह और आदित्य सिंह को शामिल किया गया है।

वरिष्ठ सदस्यों का संरक्षक मंडल गठित

छठ पूजा समिति को मार्गदर्शन देने और आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है। इसमें एस.पी. सिंह, व्ही.एन. झा, आर.पी. सिंह, अशोक झा, एस.के. सिंह, विजय ओझा और अभय नारायण राय को शामिल किया गया है।

चार दिनों तक मनाया जाएगा छठ महापर्व

बिलासपुर के छठ घाट पर इस वर्ष भी छठ महापर्व पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। इसी दिन माता अरपा की महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।

छठ महापर्व का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 13 नवंबर 2026: नहाय-खाय एवं माता अरपा की महाआरती।
  • 14 नवंबर 2026: खरना।
  • 15 नवंबर 2026: संध्या अर्घ्य।
  • 16 नवंबर 2026: प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन।

छठ पूजा समिति द्वारा आयोजन की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

1 नवंबर को खुलेगा छठ पूजा कार्यालय

छठ महापर्व के सफल संचालन और आयोजन से संबंधित कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए 1 नवंबर को सुबह 11 बजे छठ घाट पर छठ पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद कार्यालय के माध्यम से आयोजन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

बैठक का संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह, गणेश गिरी, सी.एम. सिंह, राम गोस्वामी, अविनाश कुमार सिंह, बी.एन. ओझा, जगदानंद झा, विजय कुमार सिंह, विनय सिंह, रंजय सिंह, जे.पी. सिंह, मिथिलेश ठाकुर, मुकेश सिंह, राजीव सिंह, विवेक कुमार, रंजन शर्मा, अमरकांत तिवारी, बैजनाथ यादव, नागेंद्र सिंह, पी.एन. लाल, सुरेश सिंह, किशन गिरी, सनी गिरी, आदर्श यादव, शशि मिश्रा, सुनील मिश्रा, विजय शंकर सिंह, विक्रम चौधरी, शुभम झा, मनोज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जे.एन. सिंह, ललितेश सिंह, अशोक सिंह, धीरज झा, महेश झा, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, श्रवण शर्मा, संतोष ओझा, विजय दुबे, एन.पी. सिंह, प्रभात चौधरी और मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समिति के गठन के साथ ही बिलासपुर में छठ महापर्व की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। श्रद्धालु हर वर्ष की तरह इस बार भी माता छठी और सूर्यदेव की आराधना के इस महापर्व को सामूहिक रूप से मनाने के लिए जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, किडनी को हो सकता है गंभीर नुकसान one plus 15 launch in india